छूटों की सौगात लाएगा लालू का बजट
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. जेना 03.30 बजे रेल भवन में संवाददाता सम्मेलन में बजट की बारीकियों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।रेल मंत्री लालू यादव ने अपने कल पढ़े जाने वाले बजट भाषण की ‘जिल्द’ प्रेस छायाकारों को दिखाई। परम्परागत रूप से हर रेलमंत्री एक दिन पूर्व छायाकारों को इस तरह का अवसर देता है। उन्होंने इस मौके पर बजट के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा, “मैं कल बोलूंगा।”अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यादव सस्ती विमान सेवाओं से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए उच्च श्रेणी वातानुकूलित यान के किरायों में कुछ और रियायत कर सकते हैं। ज्यादा शायिकाओं वाले स्लीपर क्लास के डिब्बों के किरायों में भी रेल मंत्री से कुछ रियायत की उम्मीद की जा सकती है।