Railway Budget 2008 : कभी किराया नहीं बढ़ाया लालू ने
नई दिल्ली। वर्तमान लोकसभा में कल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का अंतिम रेल बजट पेश करने जा रहे रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव आज ऐसी स्थिति में ही जहां से वह इतिहास में एक ऐसे रेलमंत्री के रुप में नाम लिखवा सकते हैं। जिसने पांच वर्ष तक रेल किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की।बहुत सम्भव है कि वह एक नया इतिहास रचकर ही रहें। यादव ने 2004 में अपने पहले बजट से अब तक किरायों में वृद्धि नहीं की है। रेलवे की वहन क्षमता में वृद्धि कर इस लोकउपक्रम को ‘प्रबंध गुरु’ कहा जाने लगा है उन्होंने जनता के रेलमंत्री की अपनी छवि को पुख्ता करने के लिए पिछले वर्ष वातानुकूलित प्रथम और द्वितीय श्रेणी के किरायों में दो से छह प्रतिशत की कमी की थी। साधारण श्रेणी के किरायों में एक रुपए की सांकेतिक कमी कर उन्होंने आज जनता के प्रति अपनी प्राथमिकता को जताने का एक और कदम उठाया था।