आम आदमी का ‘ध्यान’ रखेंगे लालू

यादव पूर्वी और पश्चिमी ट्रंक रूट के समानान्तर माल गाड़ियों के लिए अलग लाइनें बिछाने की बुनियाद रखने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण यात्री सुविधाओं के विस्तार रेलवे स्टेशनों के आस-पास शीतग्रहों और कृषि व्यवसाय के केंद्रों को विकसित करने की घोषणाओं को मूर्त रूप देने का यह दुर्लभ अवसर शायद ही गंवाना चाहते होंगे।रेलमंत्री देश में बुलेट ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को लेकर कभी भी बड़े उत्साहित नहीं रहे हैं पर इस बार का बजट राज्यों के साथ मिल कर बुलेट ट्रेन चलाने की सम्भावनाओं का पता लगाने की दिशा में कोई प्रगति दिखा सकता है।